महुआटोली में सर्पदंश से बालिका की मौत
बीरमित्रपुर थाना अंतर्गत महुआटोली में शुक्रवार की रात सर्पदंश से एक बालिका की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:42 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:21 AM (IST)
संसू, बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर थाना अंतर्गत महुआटोली में शुक्रवार की रात सर्पदंश से एक बालिका की मौत हो गई। सोनाली नायक रात को भोजन करने के बाद सो रही थी। तभी किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिवार वालों को इसका पता चलने पर वे उसे राउरकेला सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें