घोघड़ धाम में श्रावणी मेले की तैयारी पूरी
पवित्र सावन महीने की शुरुआत शुक्रवार को गुरु पूíणमा के साथ हो गइ
संवाद सूत्र, राजगांगपुर:
पवित्र सावन महीने की शुरुआत शुक्रवार को गुरु पूíणमा के साथ हो गई है। जिसमें पश्चिम ओडिशा के प्रसिद्ध घोघड़धाम में भी श्रावणी मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। तैयारियों पर घोघड़धाम ट्रस्ट के मैने¨जग ट्रस्टी घोघड़मल गाड़ोदिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी ट्रस्टी उपस्थित थे। हर साल की तरह सावन के महीने में जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया। हालांकि शुक्रवार को चंद्रग्रहण के कारण सूतक लग जाने से दोपहर 12 बजे से मंदिर के पट बंद किए गए। घोघड़ धाम में मंदिर का पट शनिवार की सुबह खोले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि घोघड़धाम में हर वर्ष सावन के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करने कांवरियों समेत बड़ी संख्या में शिव भक्तों की टोली पहुंचती है। इनमें छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व ओडिशा के विभिन्न स्थानों से भी भक्त पहुंचते हैं। जलाभिषेक करने वाले भक्त वेदव्यास त्रिवेणी संगम से पवित्र जल उठाने के बाद पैदल चलकर घोघड़धाम पहुंचते हैं। यहां पूरे सावन बाबा का आलौकिक श्रृंगार होता है। जो भक्तों के लिये आकर्षण का केंद्र है। श्रावणी मेले के लिये मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओसीएल के ईडी सुनील गुप्ता, ट्रस्टी योगेश डालमिया, श्यामलाल ¨सघल, अशोक अग्रवाल, सुंदरगढ की रानी पद्मिनी शेखरदेव, समरेंद्र शेखरदेव भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।