सरकारी अस्पताल के प्रसूति विभाग में गर्म पानी की सुविधा
राजगांगपुर के सरकारी अस्पताल में मां और शिशु स्वास्थ्य केंद्र में अ
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : राजगांगपुर के सरकारी अस्पताल में मां और शिशु स्वास्थ्य केंद्र में अब गर्म पानी की समस्या नहीं रहेगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने यहां गीजर की व्यवस्था कराई है। जिसे सोमवार को अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया। अस्पताल में गर्म पानी की सुविधा नहीं होने से प्रसूति को दिक्कत होती थी। दूरदराज की महिलाओं को सर्वाधिक परेशानी होती थी। आलम यह था कि कई बार नोकझोंक की नौबत भी आती थी। जिसे देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने महिला प्रसूति विभाग में एक गीजर मशीन लगवा दिया। इसके लिए अस्पताल के डा. जेसी टोप्पो से अनुमति ली गयी थी। संगठन के मो. नौशाद, मो. शाकिर, मो. डी असलम, समाज सेवी मंजीत सिंह सलुजा, मो. अजहर, जितेन्द्र साह, मो. आबिद और सरकारी चिकित्सालय के डॉक्टर और कर्मचारी भी मौजूद थे।