ढूंढी सारी दुनिया ऐसी सरकार कहां ..
शरद पूर्णिमा अग्रेसन भवन में बाबा गंगा राम अमृत महोत्सव में कोरबा, संब
संवाद सूत्र राजगांगपुर : शरद पूर्णिमा अग्रेसन भवन में बाबा गंगा राम अमृत महोत्सव में कोरबा, संबलपुर, अकलतरा, कोलकाता, रांची के अलावा शहर व आसपास के भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। कोलकाता से सुप्रसिद्ध भजन गायक विजय सोनी, नवीन जोशी आमंत्रित थे। उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। विजय सोनी के भजन ऐसा दरबार कहां, ऐसा दातार कहां ढूंढ़ी सारी दुनिया ऐसा सरकार कहां , मेरा बाबा गंगा राम मेरे साथ है डरने की क्या बात है आदि का भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। शाम चार बजे से रात के दस बजे तक इस कार्यक्रम चला। उपस्थित भक्तों ने महाप्रसाद एवं 56 भोग का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बीरमित्रपुर, राउरकेला, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बामड़ा, बड़गांव सहित राजगांगपुर एवं आसपास के इलाके से सैकड़ों की संख्या में भक्त इसमें शामिल हुए। अमृत महोत्सव के आयोजन में राउरकेला से आयी गंगा राम की प्रचारक रश्मी खेमानी, बाबा गंगा राम समिति के सहयोगी शंभू दयाल भज्जिका, शालीग्राम भज्जिका, संदीप अग्रवाल, अमित भज्जिका, ओमप्रकाश गुप्ता, देवकीनंदन अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गोपाल सुल्तानिया, दीपक अग्रवाल,विनोद सोंथालिया एवं हरिकिशन अग्रवाल का अहम योगदान रहा।