दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
बणई थाना अंचल निवासी दिव्यांग युवती से सामूहिक दु्ष्कर्म का मामला साम
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 05:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, लहुणीपाड़ा : बणई थाना अंचल निवासी दिव्यांग युवती से सामूहिक दु्ष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दूसरा आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार केंद्रीकला गांव के सोनू सुतार व महेंद्र पात्र ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने इस मामले में महेंद्र पात्र को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दूसरा आरोपित युवक फरार होने से तलाश जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें