Move to Jagran APP

लुधियाना भेजे गए बीरमित्रपुर में फंसे 10 लोग

स्थानीय गुप्तेश्वर महादेव मेले में बैग बेचने के लिए पहुंचे पंजाब राज्य के लुधियाना के एक परिवार के 10 सदस्य लॉकडाउन में फंस गए थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:23 AM (IST)
लुधियाना भेजे गए बीरमित्रपुर में फंसे 10 लोग
लुधियाना भेजे गए बीरमित्रपुर में फंसे 10 लोग

संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : स्थानीय गुप्तेश्वर महादेव मेले में बैग बेचने के लिए पहुंचे पंजाब राज्य के लुधियाना के एक परिवार के 10 सदस्य लॉकडाउन में फंस गए थे। शनिवार को वाहन की व्यवस्था कर उन्हें घर तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया। वेदव्यास मेला खत्म होने के बाद लुधियाना के फिनौर का एक परिवार बैग बनाकर बेचने के लिए बीरमित्रपुर गुप्तेश्वर महादेव मेला में पहुंचा था। होली के दौरान यहां हर साल मेला लगता है पर इस साल कोरोना संक्रमण के चलते केवल दो दिन मेला लगा इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। लॉकडाउन के चलते यह परिवार स्थानीय द्वारिकादास दफई में भाड़े का घर लेकर रह रहे थे। रोजगार का साधन नहीं होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद नगरपालिका की ओर से उनके लिए भोजन का प्रबंध किया गया। दो महीने तक वे लॉकडाउन खत्म होने तथा वाहनों के चलने का इंतजार करते रहे लेकिन जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पा रहा था। उनके अनुरोध पर नगरपालिका व बीरमित्रपुर पुलिस की ओर से एक वाहन का प्रबंध कर सभी को लुधियाना के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर थाना के आइआइसी आनंद चंद्र माझी के साथ नगरपालिका के कर्मी भी उपस्थिति थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.