पहाड़टोली गांव में पेयजल योजना का उदघाटन
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा कुनमुरु ग्रामपंचायत के पहाड़ टोली गांव में जलापूर्ति योजना को शुभारंभ किया गया है।
संसू, राजगांगपुर :डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड द्वारा कुनमुरु ग्रामपंचायत के पहाड़ टोली गांव में जलापूर्ति योजना को शुभारंभ किया गया है। इसका उदघाटन कंपनी के पूर्वांचल उत्पादन प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इस परियोजना के तहत गांव के 70 से अधिक परिवारों को पूरे साल शुद्ध पेयजल मिल पाएगा। कुनमुरु पंचायत के समिति सदस्य बसंत टोप्पो तथा डालमिया सीमेंट लांजीबरना माइंस के प्रमुख सरोज कुमार राउत प्रमुख इस मौके पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा जल प्रदूषण वर्तमान एक बड़ी समस्या बन गया है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था ग्रामवासियों को स्वस्थ्य रखने में मददगार साबित होगी। भविष्य में ऐसी परियोजना आसपास के गांव में भी लगाने का उन्होंने आश्वासन दिया। राउत ने कहा देश के अनेक अंचल में पेयजल की कमी से परेशानी हो रही है। इसलिए हमे पानी के दुरुपयोग को बंद कर वर्षा जल संरक्षण जैसे विभिन्न परियोजना पर काम करने की आवश्यकता है। ग्रामांचल में लोगों को पेयजल आपूíत के लिए अब तक 100 से अधिक बोरवेल निर्माण करने के साथ भूतल जलस्तर उन्नति के लिए वर्षा जल संरक्षण जैसे अनेक परियोजनाएं शुरू की है। गांव के मंगला बारला के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में चंद्रकांता बरला, राजेश बरला एवं बरगी कुजूर प्रमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।