जिलापाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा
जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सुंदरगढ़ में चल रहीं विकास योजनाओं की शनिवार को समीक्षा की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने सुंदरगढ़ में चल रहीं विकास योजनाओं की शनिवार को समीक्षा की। साथ ही विकास भवन, सर्किट हाउस और माद्री कालो भवन में जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बैठकों के लिए 21 एकड़ के जात्रा मैदान के नए स्थल का भी जायजा लिया तथा वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी ली।
जिलापाल ने शंकरा बाईपास सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। समीक्षा में जिला परियोजना निदेशक भैरब सिंह पटेल, उप जिलापाल अभिमन्यु बेहरा, सुंदरगढ़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, जिला संस्कृति और सूचना और जनसंपर्क अधिकारी अनिल केरकेटटा और सुंदरगढ़ तहसीलदार योगेश्वर भोय शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें