दैनिक तीन हजार भोजन पैकेट उपलब्ध कराएंगे राजगांगपुर विधायक
कोरोना महामारी को रोकने देशभर में लॉक डाउन के मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर आए हैं।
संसू, राजगांगपुर : कोरोना महामारी को रोकने देशभर में लॉक डाउन के मद्देनजर क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीएस राजन एक्का ने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर आए हैं। विधायक ने कोविड-19 बीमारी से लड़ने के लिए राजगांगपुर के जरूरतमंद लोगों के लिए 10 हजार मास्क, एक हजार सैनिटाइजर की बोतले और दैनिक 3000 भोजन पैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जो राजगांगपुर नपा के 20 वार्ड में रह रहे उन लोगों को प्रदान किया जाएगा जो रोज कमा कर अपनी जीविका चला रहे थे। 14 अप्रैल तक इन जरूरतमंद लोगों को विधायक द्वारा भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को विधायक ने राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुलानंद साहू को लिखित रूप से अवगत कराया। गुरुवार से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
झारसुगुड़ा में असमर्थो को भोजन करा रहा आरएसएस
झारसुगड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को उन लोगों के बीच खाना वितरण किया गया जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। संघ के द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऐसे लोगों के बीच जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक संघ भोजन की व्यवस्था करेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के लोगों के लिए चाय व पानी की भी व्यवस्था की गई। जो कोरोना माहामारी के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए ड्यूटी कर रहें है। नगर संघचालक सुरेश गांधी, जिला प्रचारक लक्ष्मण नगर कार्यवाहक रंजीत, व्यवस्था प्रमुख मुकेश, हितेश, संजीव, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित थे।
मास्क की कमी पूरी करने में जुटी दीपिका महिला संघति
राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी), इस्पात शहर में कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही शहर की प्रमुख परोपकारी संस्था, दीपिका महिला संघति भी अपने प्रयासों द्वारा इस दिशा में अपना अहम योगदान दे रही है। संघति अपनी सिलाई यूनिट के माध्यम से तात्कालिक आवश्यकता की पूíत के लिए इस्पात जनरल अस्पताल और आरएसपी कर्मचारियों के लिए मास्क बनाने में लगी है। संघति के सहयोग से सिलाई यूनिट की महिलाएं घर बैठे मास्क सिलती हैं जिसे अगले दिन एकत्र कर आइजीएच में जमा किया जाता है। इस तरह, संगति प्रति दिन लिगभग 250 मास्क बना कर वितरित करने में सक्षम है।