सुंदरगढ़ चला पुस्तक पढ़ो अभियान
सुंदरगढ़ जिलापाल निखिल पवन कल्याण अपने प्रिय अभियान सुंदरगढ़ बही पढ़ (सुंदरगढ़ पुस्तकें पढ़ो) से जिले के अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने गुरुवार को कुछ विद्यालयों का दौरा किया और वाहन के पाठागार का निरिक्षण किया।
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : सुंदरगढ़ जिलापाल निखिल पवन कल्याण अपने प्रिय अभियान 'सुंदरगढ़ बही पढ़' (सुंदरगढ़ पुस्तकें पढ़ो) से जिले के अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने गुरुवार को कुछ विद्यालयों का दौरा किया और वहां के पाठागार का निरीक्षण किया।
उन्होंने शिक्षकों के साथ साथ विद्यार्थियों में भी पुस्तकें वितरित कीं तथा ज्यादा से ज्यादा पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। पुस्तकें पढ़ने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की और छात्र छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने का परामर्श दिया। जिलापाल ने अपने खर्च से विद्यालय को सुंदर बनाने के एक शिक्षिका के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा मो स्कूल योजना के तहत एक पूर्व छात्र ने डेंगीभाड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुस्तकें बांटी। जिलापाल ने यहां प्रयोग में नहीं लाए जा रहे तीन भवनों को चिन्हित किया। जिन्हें आने वाले दो महीने के अंदर पाठागार में तब्दील का दिया जाएगा।