धूमधाम से मनाया गया बूढ़ीकरम उत्सव
कुआरमुंडा प्रखंड के रंगाबीरा धौरामखमन के दलकी में शरद पूर्णिमा पर बूढ़ीकरम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास कर परिवार में सुख शांति तथा वृद्ध जनों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इस मौके पर रात भी नाचगान का दौर चला।
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : कुआरमुंडा प्रखंड के रंगाबीरा धौरामखमन के दलकी में शरद पूर्णिमा पर बूढ़ीकरम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने दिन भर उपवास कर परिवार में सुख शांति तथा वृद्धजनों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। इस मौके पर रात भी नाचगान का दौर चला।
दलकी में आयोजित कार्यक्रम में पहान साया मिज एवं गोसाइ मिज ने करम देव की पूजा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसमें मुख्य अतिथि जिला सरपंच संघ के महासचिव ऑस्कर किडो, राजगांगपुर खटांग के सरपंच बरसा मिज, भोलानाथ लकड़ा आदि ने वृद्ध जनों के लिए पूजा करने की महान परंपरा को बचाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में वृद्ध व बुजुर्गों की उपेक्षा ही होती रही है पर यह पर्व आदिवासियों की महान परंपरा को याद दिलाता है। इस कार्यक्रम के आयोजन में सुनील मिज, विकास लकड़ा, इंदुआ लकड़ा, मनोज कुजूर, सुमित लकड़ा, गौतम मिज, मानो तिर्की, संदीप मिज आदि लोग शामिल थे।