मदरसा के बच्चों को बांटा गया कंबल
पैंगबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-उल-मिलादुनवी पर बुधवार को नेश्
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : पैंगबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-उल-मिलादुनवी पर बुधवार को नेशनल ह्यूमन राइट आर्गनाइजेशन की टीम की ओर से झारबेड़ा स्थित मदरसा में बच्चों की सुध ली गई। इस दौरान बच्चों के बीच कंबल, कापी, पेंसिल का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक गरिगोरी ¨मज ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनके बीच उक्त वस्तुओं का वितरण किया। इसके समेत बच्चों के साथ बैठकर खाना भी खाया। अन्य लोगों में संस्था के स्टेट कोर्डिनेटर मोहम्मद नौशाद,रतन साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें