Move to Jagran APP

नवीन राज में असुरक्षित हैं महिलाएं: पंडा

न्याय नहीं मिलने से कई पीड़िताएं खुदकुशी करने को मजबूर हो गई। घटनाओं के आरोपितों की गिरफ्तारी तथा महिला सुरक्षा में राज्य सरकार नाकाम रही है।

By Edited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 01:15 PM (IST)
नवीन राज में असुरक्षित हैं महिलाएं: पंडा
नवीन राज में असुरक्षित हैं महिलाएं: पंडा

राजगांगपुर, जेएनएन। भाजपा नेत्री तथा ब्रजराजनगर विधायक राधारानी पंडा की अगुआई में भाजपा महिला मोर्चा का 17 मई से निकली महिला सुरक्षा रैली शुक्रवार को राजगांगपुर पहुंची। रैली के यहां पहुंचने पर स्थानीय कम्युनिटी सेंटर में भव्य स्वागत किया गया। मोर्चा की राजगांगपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोर्चा की सदस्य शामिल रहीं। भाजपा महिला मोर्चा की टाउन अध्यक्षा मधुस्मिता राउत की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

loksabha election banner

बतौर मुख्य अतिथि विधायक राधारानी पंडा ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य राज्य में लगातार बालिकाओं तथा महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की रोकथाम के लिए है। राज्य में महिलाओं से लेकर युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है। न्याय नहीं मिलने से कई पीड़िताएं खुदकुशी करने को मजबूर हो गई। घटनाओं के आरोपितों की गिरफ्तारी तथा महिला सुरक्षा में राज्य सरकार नाकाम रही है। अब हमें मां-बहनों की सुरक्षा के लिए स्वयं संघर्ष करना होगा। इसके लिए एकजुट होकर संग्राम करने की जरूरत है।

अन्य में भाजपा की प्रदेश कार्यकारी सदस्य प्रमिला दास, संबलपुर की जिला महासचिव सविता नंदा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य सलिला पंडा, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजूलता पटेल ,राजगांगपुर की पूर्व नगरपाल शशिरेखा सामल ने भी विचार रखे। अन्य लोगों में रेखा वर्मा, इतवारी लकड़ा, एस कालो, श्रावणी लाहिरी, लतिका पटनायक, काननबाला बेहरा समेत टाउन अध्यक्ष श्रीधर स्वांई, महेंद्र मांझी, राजन सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.