Move to Jagran APP

पूरे सुंदरगढ़ जिले को सूखा घोषित करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला की ओर से पार्टी काय

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 11:05 PM (IST)
पूरे सुंदरगढ़ जिले को सूखा घोषित करने की मांग
पूरे सुंदरगढ़ जिले को सूखा घोषित करने की मांग

संसू, सुंदरगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला की ओर से पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार को समग्र सुंदरगढ़ जिला को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई। राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर दो मुंहा निती का आरोप लगाने के साथ समालोचना की। जिले में कम बारिश होने तथा जल सेचन सुविधा नही होने के कारण पूरे जिले में सुखा देखा गया है। जिसके कारण यहां के किसान कर्ज से दबे होने के कारण मानसिक दबाव में आत्महत्या कर रहे है। इतना ही नही जिले में कम बारिश होने के कारण नदी व तालाब सुख गया है। इस परिस्थिति में स्पेशल रिलिफ कमीशनर, राज्य सरकार सुंदरगढ़ जिला में सुखा नही होने की रिर्पोट दशार्या जाना दु:ख व परिताप का विषय है। शुक्रवार को बीजद की ओर से जिलापाल के मार्फत मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंप पूरे जिले को सुखा घोषित करने की मांग हास्यपद और राजनैतिक उद्देश्य र्शाने की बात कही गई है। खुद के शासन में क्षमता में रहते हुए बीजद ने जिस तरह की दो मुंहा राजनीतिक किया उसकी भाजपा ¨नदा करती है। यह सरकार गर्व और अहंकार में डूब चुकी है। बीजद राजनीतिक उद्देश्य के कारण केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नही करना तथा केंद्र की अनुदान राशी को खर्च नही कर सकना इसका जवलंत उदाहरण है। इतना ही नही केंद्र सरकार हेल्थ केयर क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक लोक प्रिय योजना आयुषमान भारत को ओडिशा राज्य में लागु नही कर रही है। बीजू स्वास्थ्य योजना के नाम से बीजद सरकार लोगों को गुमराह करने का आरोप भाजपा ने लगाया। राजनीतिक उद्देश्य से यह सरकार काम करने के कारण आगामी दिनों में ओड़िशा केंद्रीय सहायता सेवंचित होने के साथ आम जनता इस स्वास्थ्य सेवा योजना से वंचित होंगे। इन दो समस्याओं का समाधन करने के लिये जिला भाजपा की ओर से 27 से 30 अक्टूबर तक सभी ब्लॉक कार्यालय के समक्ष आंदोलन करने की बात कही। इस प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष सुखलाल मुंडा, जिला सचिव विकाश नायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रवक्ता गिरिश चंद्र साहु तथा यशवंत नायक सहित सहदेव खाखा, भवानी भोई उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.