प्रदीप महारथी को बीजद ने दी श्रद्धांजलि
बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रदीप महारथी के निधन पर स्थानीय दल के नेताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 12:47 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:15 AM (IST)
संसू, राजगांगपुर : बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रदीप महारथी के निधन पर स्थानीय दल के नेताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बीजद के टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा के नेतृत्व में डाक बंगला में आयोजित शोकसभा में दल के नेताओं ने दिवंगत प्रदीप महारथी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान का याद किया। इस मौके पर राजेंद्र लेंका ने कहा कि महारथी एक लोकप्रिय नेता और सक्षम विधायक थे। उनकी असामयिक मृत्यु से अपूर्णीय क्षति हुई है। अब्दुस सलाम, अशोक दास, बिश्व प्रकाश बेहरा, राजेश राणा, तौहीद असलम, चिटू साहू, रुकसार, अशोक साहू, सोहेब आलम प्रमुख ने भी अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें