Move to Jagran APP

धरती आबा के संघर्ष को याद कर किया नमन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें याद किया गया। न्यू बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तथा देश की आजादी तथा आदिवासियों को हक दिलाने के लिए उनके संघर्ष को याद किया गया। आज भी अन्याय व भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:23 AM (IST)
धरती आबा के संघर्ष को याद कर किया नमन
धरती आबा के संघर्ष को याद कर किया नमन

संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सुंदरगढ़ जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से उनके संघर्ष को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बीरमित्रपुर के न्यू बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा देश की आजादी तथा आदिवासियों को हक दिलाने के लिए उनके संघर्ष का स्मरण किया गया। आज भी अन्याय व भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह बीजद की ओर से पूर्व विधायक निहार सुरीन की अगुवायी में न्यू बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गयी। इसमें टाउन अध्यक्ष कुना देव, अबुल खैर, चरण केरकेटा, भोगेश्वर सिंह, अफरोज खान, हेमंत नायक, सरोज कुमार, परमेश्वर, मो. एजाज आलम समेत अन्य लोग शामिल थे।

बीरमित्रपुर कांग्रेस की ओर से भी बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष जाकर माल्यार्पण कर नमन किया तथा देश के लिए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। इसमें पूर्व पार्षद जगदीश अग्रवाल ने बिरसा मुंडा के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला तथा उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसमें रोहित जोसफ तिर्की, शशि सागर, सौकत अली, विक्रम पटनायक, साजिद आलम, सुबोध मिज, सरताज आलम आदि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.