सुंदरगढ़ जिला बीजद के अध्यक्ष बने बिनय टोप्पो
विनय टोप्पो को बीजू जनता दल का सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : विनय टोप्पो को बीजू जनता दल का सुंदरगढ़ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सुंदरगढ़ के एसडीसी चेयरमैन बिनय टोप्पो 2014 में तलसरा से बीजद की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। नवनियुक्त बीजद जिलाध्यक्ष विनय टोप्पो ने कहा कि सुंदरगढ़ जिले में सबसे पहले मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करुंगा। जिस कार्य के लिए मुझे चुना गया है उस कार्य को बखूबी निभाएंगे। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अब्दुल सलाम, जफर मोबिन, कौसल सिंह, एमब्रूस बक्शला, राजेन्द्र महांती आदि ने बिनय टोप्पो को बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें