बीरमित्रपुर आरसी चर्च में मनाया गया बाइबल दिवस
बीरमित्रपुर आरसी चर्च में बुधवार को बाइबल दिवस मनाया गया।
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : बीरमित्रपुर आरसी चर्च में बुधवार को बाइबल दिवस मनाया गया। इस मौके पर फादर थॉमस लकड़ा ने बाइबल में यीशु के वचन तथा जीवन में इसके पालन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे हमें दूसरों के लिए त्याग एवं बलिदान की सीख मिलती है। इसके पाठ से प्रभु हमें सही मार्ग पर चलने के लिए आशीष देते हैं। इससे पूर्व सुबह बाइबल जुलूस निकाला गया एवं क्षेत्र की परिक्रमा की गयी। मुख्य फादर थॉमस लकड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों से आये फादर का स्वागत किया तथा इस दिन के महत्व को बताया। कार्यक्रम में हमीरपुर चर्च से फादर इग्नेश सोरेन ने भी बाइबल में यीशु के वचनों का उल्लेख किया और कहा कि यह हमें अपने साथ दूसरों के लिए जीने की सीख देता है। कार्यक्रम में सिस्टर माíटन, फादर सुनील, क्रिस्टोफर केरकेटा, संजीत डुंगडुंग, फादर रेमिस ने भी विचार रखे। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा आकर्षक नाटक प्रस्तुत किया गया। आयोजन में चर्च कमेटी के अजय मुंडू, ऑस्कर तिर्की, पिटर बेग, बेंजामिन नाग, सुनील डुंगडुंग, सिल्पा जोजो, थॉमस टेटे आदि लोगों का अहम योगदान रहा।