बंडामुंडा पुलिस ने 30 लोगों को झारखंड सीमा तक छोड़ा
मुंबई से कोलकाता जा रहे 30 मजदूरों को बस के जरिए बंडामुंडा पुलिस ने झारखंड सीमा तक छुड़वाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:17 AM (IST)
संसू, बंडामुंडा : मुंबई से कोलकाता जा रहे 30 मजदूरों को बस के जरिए बंडामुंडा पुलिस ने झारखंड सीमा तक छुड़वाया। यह सभी लोग बंडामुंडा होकर पैदल झारखंड के रास्ते कोलकाता जाने वाले थे। मजदूरों ने बताया कि इससे पहले उन्हें मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ सीमा तक एवं छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा सीमा तक पहुंचने का प्रबंध किया। ओडिशा सीमा से वे एक बस में सवार होकर राउरकेला पहुंचे जहां से वे पैदल झारखंड की ओर निकल पड़े। बंडामुंडा पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने गाड़ी का प्रबंध किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें