बंडामुंडा में गजानन पूजा का उत्साह
रेलनगरी बंडामुंडा में गणेश पूजा की धूम मची हुई है। बंड़ामुंड़ा के कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई तथा गणेश पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बंडामुंडा के डी सेक्टर स्थित भगतसिंह क्लब में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। यहां पर सात दिनों तक गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पूजा के दौरान क्लब के तरफ से चित्रांकनक्विजमिउजीकल चेयर केंडल शो डांस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
संसू, बंडामुंड़ा : रेलनगरी बंडामुंडा में गणेश पूजा की धूम मची हुई है। शहर में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। कई जगहों पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बंडामुंडा के डी सेक्टर स्थित भगतसिंह क्लब में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। यहां पर सात दिन तक गणेश प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। पूजा के दौरान क्लब के तरफ से चित्रांकन, क्विज, म्यूजिकल चेयर, कैंडल शो, डांस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष एस रामान्य, उपाध्यक्ष मनोज सिंह,सचिव विष्णु तराई, सहसचिव असित दास, कोषाध्यक्ष पी मोहन राव, स्वपन तराई समेत चंदन तराई, रमेश पंडा, प्रमोद ठाकुर, अमित तराई, लाल्टू डे, कन्हैया सिंह,रोहित सिंह,सुधीर महांती , एल गौरी शंकर, सुनील, विक्की, रामा कृष्णा, शत्रुघन, संतोष राव, पीएस राव, एसएस राव आदि ने पूजा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। इसी तरह बंडामुंड़ा सी सेक्टर स्थित हरी दर्शन क्लब के तरफ से भी आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसे देखने दर्शक पंडाल को पंहुच रहे है। क्लब के सदस्यों द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूजा के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष सोनू सिंह,सचिव चंदन विश्वकर्मा समेत आकाश एक्का, धरमवीर राम, विकास एक्का, अभी मेहेर, संतोष यादव, अजय नाग, वीरसिंह बोईपोई, जगन्नाथ,जग्गू राव, नीरज साह आदि शामिल हैं।