Move to Jagran APP

विविधता में एकता का देश है भारत : द्रौपदी मुर्मू

जिले के बडगांव स्थित बडगांव आइटीआइ में आयोजित ग्रामीण स्काउट गाइड

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 11:21 PM (IST)
विविधता में एकता का देश है भारत : द्रौपदी मुर्मू
विविधता में एकता का देश है भारत : द्रौपदी मुर्मू

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : जिले के बडगांव स्थित बडगांव आइटीआइ में आयोजित ग्रामीण स्काउट गाइड कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत वर्ष युवाओं का देश है। भारत वर्ष विविधता में एकता से भरा है। आज के समाज में महिला एवं पुरुष में कोई भेदभाव नहीं है। बडगांव आइटीआइ द्वारा आयोजित सर्व भारतीय आदिवासी ग्रामीण भारत स्काउट गाइड कार्यक्रम आदिवासी रोवर रेंजर और आदिवासी छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

loksabha election banner

इससे पहले राज्यपाल शनिवार को हेलीकाप्टर से बडगांव पहुंचीं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने उनका स्वागत किया और उनका हाथ पकड़कर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। रोवर रेंजर के शतवार्षिकी समारोह होने के उपलक्ष्य में उन्होंने एक केक काटा एवं बच्चों को अपने हाथों से खिलाया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के पूर्व मुख्य शासन सचिव विजय कुमार पटनायक ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस होने के कारण आज का दिन मैत्री एवं सौभाग्य का दिन है साथ ही विभिन्नता में एकता ही भारत वर्ष का परिचायक है। स्काउट गाइड के प्रदेश अध्यक्ष कलिप्रसाद मिश्र ने स्वागत भाषण रखा। कार्यक्रम के निर्देशक अमर बहादुर खत्री ने इस शिविर के संचालन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के प्रदेश प्रमुख अनामिका दास ने किया। अंत में इस अनुष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राम चन्द्र नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में ओडिशा के अलावा झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बडगांव आइटीआइ में आयोजित स्काउट गाइड सम्मलेन में 23 राज्यों से भाग लेने आए रोवर रेंजर ने अपने पारंपरिक वेशभूषा पहन पूरे बडगांव में नाचते गाते एक शोभा यात्रा निकाली। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्सुकता रही। भ्रमण के दौरान बडगांव गुरु मंदिर, रामलीला यात्रा संसद, प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी शाखा, बडगांव सैनिक स्कूल तथा बडगांव बस स्टैंड कमेटी की ओर से जगह जगह उनका स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में बीरमित्रपुर विधायक जार्ज तिर्की ने शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.