बंडामुंडा के युवक को ले गई दिल्ली पुलिस
रेलनगरी बंडामुंडा के डी केबिन निवासी विकास तांती को दिल्ली पुलिस के कुछ जवा
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 05:32 PM (IST)
बंडामुंडा : रेलनगरी बंडामुंडा के डी केबिन निवासी विकास तांती को दिल्ली पुलिस के कुछ जवान शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गए। बंडामुंडा थाना अधिकारी सुशांत दास, सब इंसेक्टर बीरो मल्लिक एवं दिल्ली पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर विकास तांती को पकड़ा। विकास के खिलाफ दिल्ली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग को पिछले महीने अपने साथ भगाकर बंडामुंडा डी केबिन स्थित अपने घर लाकर रखने का आरोप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें