Move to Jagran APP

आल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज

प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन की तरफ से एक जुलाई को दिव्यांग आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 04:02 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 04:02 AM (IST)
आल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज
आल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज

आल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज

loksabha election banner

संसू, राजगांगपुर: प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन की तरफ से एक जुलाई को दिव्यांग आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। पहली बार राजगांगपुर फुटबाल मैदान में 10 राज्यों से आए दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देने को मैदान में बल्ले के साथ उतरेंगे। यह प्रतियोगिता तीन जुलाई तक चलेगी। प्रयास चैरिटी फाउंडेशन के सीइओ प्रवीण सिंह सेंगर ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 राज्यों हरियाणा, दिल्ली, केरल, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सुंदरगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ करेंगी। उनके साथ उपजिलापाल अभिमन्यु बेहरा, डालमिया भारत के ईडी चेतन श्रीवास्तव, जेसडब्ल्यू सीमेंट के प्लांट हेड अनिल मिश्रा अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में रोजाना तीन मुकाबले दस ओवर के होंगे। टी टेन मुकाबले के लिए दिव्यांग खिलाड़ी शहर पहुंच चुके हैं । सेंगर ने बताया कि आर्थिक सहयोग न मिलने के कारण दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखेरने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह टी टेन मुकाबला सफेद क्रिकेट बाल से खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। राजगांगपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संग्राम केसरी दास ने बताया यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है। इसमें बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं जो इंडिया दिव्यांग क्रिकेट के लिए खेल चुके हैं। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन बनाने में डालमिया भारत सीमेंट, जेएसडब्लयू सीमेंट सहित शहर से कुछ व्यापारियों का सहयोग मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दिल्ली से आ रहे हैं। इसमें हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र सह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अशोक कुमार ध्यानचंद उपस्थित रहकर दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करेंगे, राकेश कुमार भारद्वाज पूर्व कप्तान भारतीय कबड्डी टीम जो अर्जुन अवार्ड प्राप्त से सम्मानित हैं। इसके अलावा प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक संगीता साहनी, संजय साहनी भी मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.