इलाज करा कर लौट रहे युवक की दुघर्टना में मौत
नगर के बी सेक्टर स्थित मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 09:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 09:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : नगर के बी सेक्टर स्थित मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम करीब चार बजे की है। बिसरा प्रखंड के डराईकेला गांव का निवासी जेम्स टोपनो (31) अपने पिता नथ्लियान टोपनो (60) के साथ राउरकेला के एक निजी अस्पताल से इलाज कर टेंपों से अपने घर लौट रहा था। बी सेक्टर के पास मुख्य सड़क में अचानक उसने चलती टेंपो से नीचे छलांग लगा दी। जिससे सामने से आ रही बस से टकरा जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर बंडामुंडा थाना पुलिस एक मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें