रेलनगरी में धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस
रेलनगरी बंडामुंडा में देश का 73 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां सरकारी दफ्तरों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी तरह से बिसरा में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
संसू, बंडामुंडा : रेलनगरी बंडामुंडा में देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां सरकारी दफ्तरों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं स्कूलों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया। स्कूलों में बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बिसरा में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्रा प्रखंड कार्यालय,सरकारी व गैर सरकारी स्कूल समेत बंडामुंडा के केंद्रीय विद्यालय,रेलवे हाई स्कूल, ज्ञानोदय विद्यालय, गुड बिल स्कूल, बंडामुंडा महाविद्यालय और विभिन्न रेलवे कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर ध्वजारोहण किया गया।