राहुल से मिले शहर के युवा कांग्रेसी
अंचल के युवा कांग्रेसियों के लिए बुधवार का दिन सुखद और उत्साह से भरा रहा।
संसू, संबलपुर : अंचल के युवा कांग्रेसियों के लिए बुधवार का दिन सुखद और उत्साह से भरा रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यख राहुल गांधी के बुलावे पर नई दिल्ली गए युवा कांग्रेसियों ने राहुल समेत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत और ओडिशा प्रभारी जितेंद्र ¨सह से मुलाकात कर राज्य और पश्चिम ओडिशा में कांग्रेस की वर्तमान की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान शहर के युवा कांग्रेसियों ने पार्टी का गढ़ रहे संबलपुर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर कुमार पंडा के नेतृत्व में संबलपुर जिला कांग्रेस कृषक सेल के अध्यक्ष गो¨वद मिश्रा समेत सुनील मिश्र, दिलीप मिर्धा, हरजीत ¨सह रैना और अमन दीप ¨सह सलूजा यहां से नई दिल्ली गए और बुधवार को वहां अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें संबलपुर की आराध्य देवी मां श्री समलेश्वरी का फ्रेम लगा चित्र प्रदान किया। अमनदीप से पहले भी दो बार संबलपुर और भुवनेश्वर में मिल चुके राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए पहचान लिया और हालचाल पूछा। कांग्रेस सचिव पंडा ने बताया कि आगामी चुनाव से पहले ओडिशा में युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने को लेकर चर्चा हुई।