बिजितेंद्रिय अध्यक्ष और प्रवीण बने सचिव
पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर कर करीब छह महीने तक चले संबलपुर वकील संघ के कामबंद आदोलन के बाद शनिवार को संघ के नए पदाधिकारियों को चुनाव किया गया।
संसू, संबलपुर : पश्चिम ओडिशा में हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर करीब छह महीने तक चले संबलपुर जिला वकील संघ के कामबंद आंदोलन के बाद शनिवार को संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें संघ के सदस्यों ने एक बार फिर से निवर्तमान पदाधिकारियों को चुनकर उनके प्रति अपना विश्वास जताया है। बिजितेंद्रिय प्रधान को दोबारा अध्यक्ष और प्रवीण सिंहदेव को सचिव चुना गया है। इस चुनाव में संघ के 585 सदस्यों में से 504 ने वोट डाले और नए पदाधिकारियों को चुना। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बिजितेंद्रिय प्रधान को 265 और उनके प्रतिद्वंदी राजेंद्र कुमार गुरु को 235 वोट मिले। जबकि सचिव पद के लिए प्रवीण सिंहदेव को 280 और प्रतिद्वंदी राजीव सत्पथी को 231 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए 146 वोट के साथ सुरेंद्र महांती विजयी रहे। प्रद्योत शर्मा 260 वोट के साथ संयुक्त महासचिव और 236 वोट के साथ प्रमोद दोरा सहसचिव चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मनोरंजन पंडा, सविनय पुजारी, राजेश साहू, पंचानन दास, सुतापा मित्र और शिवकुमार दीवान को सदस्यों ने चुना। इस चुनाव का संचालन प्रमोद दास, सैयद फारुख, बंदिता मिश्र, अंतर्यामी पाणिग्राही, वेदव्यास सूपकार, सुरेश पाणिग्राही, सिद्धार्थ षाड़ंगी और वी आचार्य ने किया।