ओडिशा भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय टीम में संबलपुर के दो कार्यकर्ता शामिल
संबलपुर के दो कार्यकर्ताओं को प्रांतीय टीम में स्थान मिलने की खुशी में मंगलवार की शाम स्थानीय कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
संसू, संबलपुर : भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय टीम में संबलपुर के दो कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया है। संबलपुर युवा मोर्चा के सदस्य अधिवक्ता शिव दीवान को युवा मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष ईराशिष आचार्य ने युवा मोर्चा का विधि प्रकोष्ठ का प्रांतीय संयोजक और प्रभुदत्त पंडा को विशेष निमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। संबलपुर के दो कार्यकर्ताओं को प्रांतीय टीम में स्थान मिलने की खुशी में मंगलवार की शाम स्थानीय कचहरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संबलपुर विधायक जयनारायण मिश्र और रेंगाली विधायक नाऊरी नायक समेत अनिल बेहेरा, रामचंद्र मेहेर, अश्विनी माझी, मानस बक्शी, फणी भूषण मिश्र, समीर रंजन बाबू समेत अन्य उपस्थित रहकर प्रांतीय टीम में मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
कुचिडा एनएसी क्षेत्र के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
संसू, बामड़ा : कुचिड़ा टाउन हाल में कुचिडा एनएसी के विभिन्न वार्डों के युवाओं ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा लिया। भाजपा के राज्य जनरल सेक्रेटरी पूर्व विधायक रवि नारायण नायक के उपस्थिति में प्राणबंधु नाथ, सूरज कुमार भोई, दिलीप जायसवाल,शुभम भोई, प्रकाश बिस्वाल, सौरभ प्रधान, अशोक बाघ, जयंत पटनायक, दिव्य राणा, सुधांशु बेहेरा, जगन्नाथ किसान, भवानी मेहेर, अमित मिज, अशोक साहू, शेख रिजवान, विकास माझी, प्रकाश केछु, बिर किसान, मनेद बगर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। वरिष्ठ भाजपा कर्मी पिकू पानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में नीतीश रंजन पाणिग्रही को कुचिडा भाजपा युवामोर्चा का अध्यक्ष, प्राणबंधु नाथ को कुचिडा टाउन भाजपा का संपादक बनाया गया। कुचिडा टाउन भाजपा अध्यक्ष कान्हू चरण नायक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कर्मी राणाप्रताप सिंह, सुशील कर, अरुण अग्रवाल, रंजन शर्मा, भाजपा टाउन उपाध्यक्ष महेश राय, जमनकिरा अध्यक्ष अमोघ पाणिग्रही उपस्थित थे।