गांजा के साथ दो गिरफ्तार
गांजा लेकर झारसुगुड़ा जा रही एक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से सासन पुलिस ने एक क्विंटल
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 05:03 PM (IST)
संबलपुर : गांजा लेकर झारसुगुड़ा जा रही एक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से सासन पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी प्रभाकर महानंद और किशन नंद एक बोलेरो में एक ¨क्वटल से अधिक गांजा लेकर संबलपुर से झारसुगुड़ा की ओर जा रहे थे। बोलेरो जब सासन थाना अंतर्गत भालूबाहाल गांव के निकट से गुजर रही थी तभी सामने से आ रही एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। पुलिस जब दुर्घटनाग्रस्त पर पहुंची तब बोलेरो में गांजा होने का पता चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें