Move to Jagran APP

गांजा और बंदूक के साथ 2 गिरफ्तार

गांजा की तस्करी और अवैध रूप से बंदूक रखने के अलग- अलग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:43 AM (IST)
गांजा और बंदूक के साथ 2 गिरफ्तार
गांजा और बंदूक के साथ 2 गिरफ्तार

संसू, संबलपुर : गांजा की तस्करी और अवैध रूप से बंदूक रखने के अलग- अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 500 ग्राम गांजा और एक देसी बंदूक जब्त किया है। गुरुवार की शाम जुजमुरा पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुंडेर गांव के निकट गांव के ही 48 वर्षीय राजेंद्र देहुरी को रोककर तलाशी ली और एक प्लास्टिक बैग से 500 ग्राम गांजा जब्त किया। इसी तरह, कतरबगा पुलिस ने खिडापाड़ा गांव के कैलाश संढ़ के घर छापेमारी कर एक बंदूक जब्त किया। कैलाश बगैर लाइसेंस की बंदूक अपने घर में छिपाकर रखा था।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.