भारी उपकरण ले जा रहे ट्रक ईब पुल पर फंसे
संसू ब्रजराजनगर झारखंड राज्य के धनबाद से बड़े-बड़े उपकरण लेकर मुम्बई पोर्ट जा रहे द
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 07:59 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : झारखंड राज्य के धनबाद से बड़े-बड़े उपकरण लेकर मुम्बई पोर्ट जा रहे दो ट्रक झारखंड-ओडिशा मुख्य मार्ग पर ईब नदी के पुल पर फंस गया। सोमवार की दोपहर दोनो मालवाहक वाहन झारसुगुड़ा होते हुए ईब नदी के पुल पर पहुंचने थे। वाहन पर लदे उपकरण की चौड़ाई अधिक होने के कारण पुल पर बने रेलिग के छू रही थी। हालांकि, आ रहे अन्य वाहनों को पुल के दोनों तरफ रोकने के बाद धीरे-धीरे दोनों मालवाहक वाहनों को पुल से पार कराया गया। यहीं नहीं उपकरण की चौड़ाई अधिक होने से नुआडीह स्थित टोलगेट पर भी परेशानी हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें