दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे परिवहन कर्मचारी
अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर ओडिशा प्रदेश सड़क परिवहन निगम के कर्मचारि
संसू, संबलपुर : अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर ओडिशा प्रदेश सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इस वजह से बुधवार को भी संबलपुर सरकारी बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा। यहां से होकर गुजरने वाली कटक, भुवनेश्वर, केंदुझर, सुनाबेड़ा, ब्रह्मापुर, कु¨चडा आदि बसों के पहिए नहीं हिले।
परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारी समस्त ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और कर्मचारियों पर मनमानी कार्रवाई बंद करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन के रवैये से कर्मचारियों को अकथनीय असुविधा करना पड़ रहा है। नियमित वेतन नहीं मिलने की वजह से भी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में बारबार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई राहत नहीं मिली। इससे हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा है।