कनकतोरा क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित लखनपुर ब्लाक के कनकतोरा उच्च विद्यालय परिसर में क
संसू, ब्रजराजनगर : छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित लखनपुर ब्लाक के कनकतोरा उच्च विद्यालय परिसर में कनकतोरा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के कुल 32 दल अंश ग्रहण कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि का दायित्व सेवानिवृत्त शिक्षक मीनकेतन साहू ने निभाया। सरपंच ऊली कल्यारी, कनकतोरा पुलिस चौकी अधिकारी चूड़ामणि महानंद, मोतीलाल दास, विवेकानंद नायक, कालीकरण मेहेर, विनोद बिश्वाल, ब्रजमोहन कल्यारी, डोलामणि मेहेर, देवेन भोई तथा चुड़ामणि भोई आदि ने सम्मानित अतिथियों का दायित्व निभाया। कार्यक्रम का संचालन जीवर्धन कल्याणी ने किया। खेलों का संचालन डोलामणि मेहेर एवं पंचू लाल कल्याणी ने किया। खेलों का संचालन डोलामणि मेहेर एवं पंचूलाल कल्याणी ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन के खेल में कंडेईकेला, एकाताली एवं बूढ़ाझरिया दल ने अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।