बुर्ला में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन
उपनगर बुर्ला स्थित पानी टंकीपाड़ा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
संसू, संबलपुर : उपनगर बुर्ला स्थित पानी टंकीपाड़ा में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित रहा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी गुरु ने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बुर्ला नगर कांग्रेस की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे जिला अध्यक्ष गुरु का स्वागत कर जुलूस के रूप में उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजकिशोर बिभार की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में बुर्ला नगर अध्यक्ष शिवव्रत प्रधान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा, अमित गुरु, राहुल शर्मा, नेहरू हरिपाल, श्रीकांत दीप, राजकुमार बिभार, बनमाली हरिपाल, सुरेंद्र कलेत, मोतीलाल बिभार, टंक तांडी, बसंती कलेत, सरोज तांडा प्रमुख समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।