Move to Jagran APP

संबलपुर में 43.4 डिग्री तापमान, लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

बीते एक सप्ताह के दौरान पश्चिम ओडिशा के कई जिलों का तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ने समेत जल और विद्युत संकट की समस्या भी गहरा गयी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:17 AM (IST)
संबलपुर में 43.4 डिग्री तापमान, लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी
संबलपुर में 43.4 डिग्री तापमान, लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

संवाद सूत्र, संबलपुर : बीते एक सप्ताह के दौरान पश्चिम ओडिशा के कई जिलों का तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ने समेत जल और विद्युत संकट की समस्या भी गहरा गयी है। लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के तहत लोगों को घरों में सुरक्षित रहने को कहा जा रहा है, लेकिन पानी और उमस की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग की ओर से अगले एक सप्ताह तक तापमान बढ़ने और लू की चेतावनी दी गयी है। कोरोना काल में लोगों पर यह दूसरी बड़ी मार पड़ रही है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 19 मई के दिन संबलपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और इसके उपनगर हीराकुद का तापमान 36.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। एम्फान चक्रवात के प्रभाव से 21 मई तक इन दोनों शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे था, लेकिन 22 मई से अचानक तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गयी। इसके बाद से रोजाना तापमान धीरे धीरे ऊपर चढ़ने लगा है। मई 22 तारीख के दिन संबलपुर का तापमान 42.2 डिग्री और हीराकुद का 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि 25 मई के दिन संबलपुर का तापमान 43.4 डिग्री और हीराकुद का 43.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह सोमवार को पश्चिम ओडिशा के बलांगीर का तापमान 44.8 डिग्री, झारसुगुडा का 44.2 डिग्री, सोनपुर का 42.2 डिग्री और सुंदरगढ़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विडंबना यह कि लॉकडाउन की वजह से दूकान-बाजार बंद रहने के बावजूद संबलपुर समेत अन्य कई जिलों में विद्युत सेवा में गड़बड़ी देखी जा रहा है। संबलपुर के प्राणकेंद्र गोल बाजार इलाके में सुबह से आधी रात तक कई कई बार बिजली गुल हो रही है और समूचे शहर में लो वोल्टेज की समस्या लोगों को परेशान करने लगी है। यही हाल जलापूíत का भी है। शहर के कई इलाकों में जनस्वास्थ्य विभाग का पानी पाइप से होकर घरों तक नहीं पहुंच रहा। ऐसे में, कोरोना संक्रमण की परवाह किए बगैर लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.