संबलपुर मंडल रेलकर्मियों ने ली सतर्कता जागरुकता की शपथ
संवाद सूत्र संबलपुर पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में 27 अक्टूबर को सतर्कता जागरुकता सप्ता
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में 27 अक्टूबर को सतर्कता जागरुकता सप्ताह का कार्यक्रम शुरु हुआ। इस अवसर पर, मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह- 2020 के अवसर पर सभी क्षेत्रों की गतिविधियों में निष्ठा और पारदर्शिता लाने के लिए रेल मंडल कार्यालय परिसर के प्रगति धारा में संबलपुर मंडल के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को 'सतर्कता निष्ठा शपथ' दिलाई। यह सतर्कता जागरुकता सप्ताह 27 अक्टूबर-2020 से 2 नवंबर-2020 तक मनाया जा रहा है। अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिज्ञा में भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें