बामडा में आरएसएस का वर्ष प्रतिपदा उत्सव
बामड़ा स्टेशन बस्ती राधाकृष्ण मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव समारोह के साथ मनाया गया।
संसू, बामड़ा : बामड़ा स्टेशन बस्ती राधाकृष्ण मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव समारोह के साथ मनाया गया। उत्सव में प्रखंड के विभिन्न अंचलों से आए स्वयंसेवक पूर्ण गणबेस के साथ उपस्थित थे। मौके पर अंचल के 5 किसान भी सपत्नीक उपस्थित थे। इन किसानों द्वारा अपने-अपने खेतों से लाई गई मिट्टी का मंत्रोचारण का पूजन किया गया और गोमाता का पूजन के साथ भूमि सुपोषण ऐबों सरंक्षण अभियान का प्रारंभ किया गया। ये अभियान सारे भारत मे गुरुपूर्णिमा उत्सव तक चलेगा। स्वयं सेवक गांव-गांव जाकर भूमि और गो-पूजन कार्यक्रम कर जमीन में रासायनिक खाद का उपयोग न करके घरेलू खाद उर्वरक उपयोग कर जैविक खेती करने को किसानों को प्रेरित करेंगे। भारत सरकार के सर्वेक्षण के अनुसार भारत की 50 फीसद जमीन रासायनिक खाद के बहुल उपयोग से बंजर हो गई है। इस अभियान के तहत जमीन को फिर से उपजाऊ किया जाएगा। उत्सव में रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक टिकेश्वर माझी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। संबलपुर विभाग सह संघ चालक सरोज दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हो वर्ष प्रतिपदा और हिदू काल गणना के महत्व पर मार्गदर्शन दिया था खंड कार्यवाह अनंत भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। संबलपुर जिला ग्रामीण कार्यवाह सोमनाथ भाई ने व्यक्तिगत गीत और बीरबल भाई ने सामूहिक गीत गाया। नगर कार्यवाह संजय भाई और निकुंज भाई ने संघ प्रार्थना गाया। नगर व्यवस्था प्रमुख बिष्णु भाई, बौद्धिक प्रमुख ज्योति भाई, दीपक भाई, नीरज भाई, कुनु भाई, प्रमोद भाई, पिटू भाई, गोपाल अग्रवाल, सुनील लाठ, इंद्रदेव चौधरी, रोशन मिश्रा समेत सभी स्वयंसेवकों ने आयोजन में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने खिचड़ी भोग ग्रहण किया। बामड़ा अंचल में हिंदू परिवारों ने अपने-अपने घरों में गैरिक ध्वज लगाकर और घर के आंगन में रंगोली बनाकर नए साल का स्वागत किया।