पर्यवेक्षक ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
कुचिडा विधानसभा के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शंकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:43 AM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा: कुचिडा विधानसभा के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शंकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने यहां कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को कुचिडा सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट विश्वरंजन नायक, अतिरिक्त सहायक पर्यवेक्षक दिलीप माइन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठककर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव खर्च पर नजर रखने तथा उम्मीदवार द्वारा निधार्रित खर्च से ज्यादा खर्च न हो, इस पर नजर रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना मिलने से आम जनता से भी उन्हें सूचित करने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें