बामड़ा में करमा यात्रा महोत्सव धूमधाम से संपन्न
केछुपानी गांव में दो दिवसिय करमायात्रा महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया।
संसू, बामड़ा: बामड़ा ब्लॉक केछुपानी गांव में दो दिवसीय करमा यात्रा महोत्सव-2019 मंगलवार को संपन्न हुआ। केछुपानी और बिलेईघाटी गांव के लोगों द्वारा पिछले 100 साल से मां करम सानी की पूजा कर करमा यात्रा निकाली जाती है। इस साल 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य तरीके से करमा यात्रा महोत्सव मनाया गया। करमा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष बसंत कुमार नायक, उपाध्यक्ष कंदर्प बाघ, सचिव चूलबिहारी राणा, सह सचिव मुनकु बाघ, कोषाध्यक्ष विनोद बाघ, नामी बाघ, भगवतिया बरुआ के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में कुचिडा के विधायक किशोरचंद्र नायक, पूर्व विधायक रविनारायण नायक सहित पीए, आइटीडीए, कुचिडा पवित्र बेहेरा, वृंदावन मांझी, राजेंद्र छतरिया, ब्लॉक चेयरमैन सदानंद कुजूर, बीडीओ सुशील कुजूर, तहसीलदार अनिल कुल्लू, जिला परिषद सदस्य कुमुदिनी नायक, उचकापाट सरपंच मंजुलता लुहा, बाउंसलगा सरपंच रतनी छतरिया, रंगियाटिकरा सरपंच चम्पाबती मिज, उचकापाट समिति सदस्य दिलीप छतरिया, बाउंसलगा समिति सदस्य बनबासी गोपाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। किसान नेता योगबिहारी परिडा और खिरोद सा की देखरेख में करमा डाल वरण करने और शोभायात्रा निकाल कर गांव की परिक्रमा कर मंडप में करमा डाल स्थापना और पूजा अर्चना की गई। रात को नृत्य गीत के साथ करम सानी मां का आह्वान किया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न हुआ। ग्रामीणों द्वारा करमा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बामड़ा के इस कृषि आधारित करमायात्रा महोत्सव में सैकड़ों की संख्या मे लोग शामिल हुए।