Move to Jagran APP

रेढ़ाखोल से बीजद ने फिर रोहित पर लगाया दांव

दस वर्ष पहले 25 मार्च 2009 को कांग्रेस छोड़कर बीजू जनता दल में शामिल इंजीनियर रोहित पुजारी को बीजद ने तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM (IST)
रेढ़ाखोल से बीजद ने फिर रोहित पर लगाया दांव
रेढ़ाखोल से बीजद ने फिर रोहित पर लगाया दांव

संवादसूत्र, संबलपुर : दस वर्ष पहले 25 मार्च 2009 को कांग्रेस छोड़कर बीजू जनता दल में शामिल इंजीनियर रोहित पुजारी को बीजद ने तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। रविवार की शाम उनके नाम की घोषणा के साथ ही उन्हें दोबारा रेढ़ाखोल विधानसभा क्षेत्र मैदान में उतारा गया है। वर्ष 2009 में रोहित को बीजद ने संबलपुर लोकसभा का भी टिकट दिया था, लेकिन पुजारी कांग्रेस के प्रत्याशी अमरनाथ प्रधान से चुनाव हार गए थे।

loksabha election banner

कभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खास रहे इंजीनियर रोहित पुजारी वर्ष 2009 तक ओडिशा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2009 के चुनाव के दौरान जब उन्हें टिकट देने में लेटलतीफी हुई तब रोहित ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया और बीजद का शंख थाम लिया। बीजद ने उन्हें हाथों हाथ लिया और संबलपुर लोकसभा का टिकट दे दिया। रोहित का मुकाबला कांग्रेस के अमरनाथ प्रधान के साथ था, इसमें अमरनाथ को 3,04,890 वोट और रोहित को 2,90, 016 वोट मिले। वर्ष 2014 में बीजद ने रोहित को रेढ़ाखोल विधानसभा का प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में रोहित का मुकाबला कांग्रेस के आसफ अली खान से हुआ जिसमें रोहित को 53,849 और कांग्रेस के आसफ अली को 41,940 वोट मिले। रेढ़ाखोल विधानसभा का चुनाव जीतने वाले रोहित को बाद में सरकार का उपमुख्य सचेतक भी बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.