Move to Jagran APP

राजेश बने जेसीआइ के जोनल अध्यक्ष

जेसीआइ ओडिशा के लिए संबलपुर के राजेश सराफ एक नया गौरव लेकर आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 08:15 PM (IST)
राजेश बने जेसीआइ के जोनल अध्यक्ष
राजेश बने जेसीआइ के जोनल अध्यक्ष

संसू, संबलपुर : जेसीआइ ओडिशा के लिए संबलपुर के राजेश सराफ एक नया गौरव लेकर आए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित जेसीआइ के जोनकोन-2018 में उन्हें जोन-9 का अध्यक्ष बनाया गया है। जोन-9 देश का सबसे बड़ा जोन है जिसमें महाराष्ट्र का विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा शाखा शामिल है।

loksabha election banner

शनिवार की शाम नवीन टयूटोरियल में जेसीआइ जोन-9 के नए अध्यक्ष राजेश सराफ ने बताया कि जेसीआइ, संबलपुर ग्लोबल के अध्यक्ष के रूप में समर्पित रूप से किया गया काम, कठिन परिश्रम और जेसीआइ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के समर्थन से उन्हें यह गौरव हासिल हुआ है। उन्होंने महेश राठी, मुकेश अशर, डी मुरलीकृष्ण, बीबी चौधरी, संबलपुर ग्लोबल के सदस्य, वीके संजीव, नवीन तिवारी, अमित अग्रवाल, विकास कमानी आदि के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि किसी भी संस्था के विकास के लिए उसकी जड़ों तक पहुंचने और उसे मजबूत करने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.