रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह का समापन
संबलपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को राजभाषा सप्ताह - 2019 का समापन समारोह आयोजित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:44 AM (IST)
संसू, संबलपुर : संबलपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में शनिवार को राजभाषा सप्ताह- 2019 का समापन हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक डॉ. जयदीप गुप्ता और मुख्य वक्ता यात्री यातायात प्रबंधक शैलेन्द्र कपिल ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार और इसके उपयोग पर प्रकाश डाला। संबलपुर विश्वविद्यालय हिदी विभाग के संयोजक डॉ. मुरारी लाल शर्मा और अतिरिक्त रेल प्रबंधक एलवीएसएस पात्रुडू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंडल संकेत व दूरसंचार अभियंता सौरव मिश्र के संचालन में हुए समापन समारोह में राजभाषा सप्ताह के दौरान मंडल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें