Move to Jagran APP

दंडात्मक सतर्कता से महत्वपूर्ण है निवारण सतर्कता

संवाद सूत्र संबलपुर संबलपुर रेल मंडल में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर से दो

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 07:54 PM (IST)
दंडात्मक सतर्कता से महत्वपूर्ण है निवारण सतर्कता
दंडात्मक सतर्कता से महत्वपूर्ण है निवारण सतर्कता

संवाद सूत्र, संबलपुर : संबलपुर रेल मंडल में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर से दो नवंबर ) के दौरान शुक्रवार को संबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में 'सतर्क भारत, समृद्ध भारत' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि के रूप में संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने कहा कि दंडात्मक सतर्कता से अधिक महत्वपूर्ण निवारक सतर्कता है। उन्होंने पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की सलाह दी।

loksabha election banner

सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक एलवीएसएस पात्रुडू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जी नायक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एके बर्नवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक बीके प्रधान, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) आरके सामल ने सतर्कता के विभिन्न पहलुओं पर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया। इस सेमिनार का समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आरबी जेना ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.