Move to Jagran APP

डेढ़ महीने बाद अस्पताल से अपने गांव लौटी पिकी महारणा

बीते डेढ़ महीने से बुर्ला मेडिकल एवं अस्पताल में इलाजरत सुंदरगढ़ जिला की 25 वर्षीय पिकी महारणा और उसके दिव्यांग पति मेघनाद महारणा को शुक्रवार को वापस उनके गांव भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:39 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 11:39 PM (IST)
डेढ़ महीने बाद अस्पताल से अपने गांव लौटी पिकी महारणा
डेढ़ महीने बाद अस्पताल से अपने गांव लौटी पिकी महारणा

संवाद सूत्र, संबलपुर : बीते डेढ़ महीने से बुर्ला मेडिकल एवं अस्पताल में इलाजरत सुंदरगढ़ जिला की 25 वर्षीय पिकी महारणा और उसके दिव्यांग पति मेघनाद महारणा को शुक्रवार को वापस उनके गांव भेज दिया गया। गरीबी से जूझ रहे महारणा दंपती को वापस उनके गांव भेजने में संबलपुर जिला प्रशासन और बुर्ला के सामाजिक संगठन-भरोसा परिवार का विशेष योगदान रहा। भरोसा परिवार के मुख्य निहाल सिंह ने बताया कि बीते 28 नवंबर को सुंदरगढ़ जिला के धरुआडिही थाना अंतर्गत बाबूकर्ला गांव के दिव्यांग मेघनाद महारणा की पत्नी पिकी महारणा के दोनों पैर टूट गए थे और उसे इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आर्थोपेडिक्स विभाग के महिला वार्ड में भर्ती पिकी का इलाज और ऑपरेशन डॉ. आरएन धर ने किया। ऑपरेशन के बाद पिकी के पैर ठीक तो हो गए, लेकिन पति- पत्नी के पास वापस अपने गांव लौटने के लिए रुपये नहीं थे। इसका पता चलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से दपंती को वापस उनके गांव भेजे जाने में सहायता की गई। भरोसा परिवार की ओर से उनके लिए गाड़ी का इंतजाम कर सुंदरगढ़ भेजा गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.