महानगर निगम के 8 क्लस्टर में पीठा कार्यक्रम
राज्य सरकार के पीठा कार्यक्रम का दूसरा चरण संबलपुर महानगर निगम के आठ क्लस्टर में शुरू हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 10:50 PM (IST)
संसू, संबलपुर : राज्य सरकार के पीठा कार्यक्रम का दूसरा चरण संबलपुर महानगर निगम के आठ क्लस्टर में शुरू हुआ। छह दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ पाने से वंचित लोगों को लाभुक सूची में शामिल करने समेत चयनित लाभुकों के बीच एलईडी बल्ब आदि प्रदान किया जाएगा।
पीठा कार्यक्रम के दूसरे चरण में निगम अंतर्गत वार्ड-1, 8,13, 18, 23, 28, 33 और 37 के लाभुकों को शामिल किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें