Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस में संबलपुर के पांच नेता

निरंजन पटनायक के ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद संबलपु

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 09:34 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 09:34 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस में संबलपुर के पांच नेता
प्रदेश कांग्रेस में संबलपुर के पांच नेता

संसू, संबलपुर : निरंजन पटनायक के ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद संबलपुर के पार्टी नेताओं की अहमियत बढ़ गई है। कुछ महीने पहले पूर्व विधायक अश्विनी गुरु को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष और देवेन पति को प्रभारी अध्यक्ष बनाने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संबलपुर के पांच नेताओं को शामिल किया गया है।

loksabha election banner

पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर दास को प्रदेश का महासचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश्वर मिश्र को प्रचार कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। जबकि महिला नेत्री सुरेखा साहू समेत दुलालचंद्र प्रधान और मनोज महापात्र को प्रदेश सचिव बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि कभी कांग्रेस का गढ़ रहा संबलपुर पिछले कुछ वर्षों से खास्ताहाल है। भाजपा और बीजद चार बार चुनाव जीतकर राज करते रहे हैं। ऐसे में अब फिर से कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कवायद शुरू की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.