नए जिलाधीश शुभम सक्सेना से है काफी उम्मीद
जिलाधीश समर्थ वर्मा को भुवनेश्वर महनगर निगम के आयुक्त के रूप में तबादला और उनके स्थान पर उसी निगम के आयुक्त शुभम सक्सेना को संबलपुर का नया जिलाधीश नियुक्त किया गया है।
संसू, संबलपुर : जिलाधीश समर्थ वर्मा को भुवनेश्वर महनगर निगम के आयुक्त के रूप में तबादला और उनके स्थान पर उसी निगम के आयुक्त शुभम सक्सेना को संबलपुर का नया जिलाधीश नियुक्त किया गया है। नए जिलाधीश शुभम सक्सेना आने के बाद संबलपुरवासियों को उनसे कई उम्मीदें और आकांक्षाएं हैं। समर्थ वर्मा ने अपने 32 महीने के कार्यकाल के दौरान संबलपुर को एक नया रूप दिया जिससे वे काफी लोकप्रिय भी रहे। समर्थ वर्मा की तरह सक्सेना भी उत्तर प्रदेश के हैं और उनकी तरह पहली बार जिलाधीश बने हैं। वर्ष 2013 बैच के आइएएस अधिकारी सक्सेना कंधमाल जिला के बालीगुड़ा में उपजिलाधीश, मयूरभंज जिला परियोजना निदेशक और भुवनेश्वर महानगर निगम में सह आयुक्त और आयुक्त के रूप में बखूबी कार्य कर चुके हैं। नए जिलाधीश सक्सेना के बारे में अपनी प्रतिक्रिया में जिलाधीश वर्मा ने उन्हें एक कर्मठ और कुशल प्रशासक बताया है।