Move to Jagran APP

कभी कांग्रेस का गढ़ था सीएम का नया चुनाव क्षेत्र बीजेपुर

पश्चिम ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) को मजबूत करने की खातिर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने पारंपरिक चुनाव क्षेत्र हिंजिली के साथ-साथ बरगढ़ जिला के बीजेपुर से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लेकर भाजपा और कांग्रेस को मात देने की कोशिश की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:51 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:51 AM (IST)
कभी कांग्रेस का गढ़ था सीएम का नया चुनाव क्षेत्र बीजेपुर
कभी कांग्रेस का गढ़ था सीएम का नया चुनाव क्षेत्र बीजेपुर

राधेश्याम वर्मा, संबलपुर : पश्चिम ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) को मजबूत करने की खातिर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने पारंपरिक चुनाव क्षेत्र हिजिली के साथ-साथ बरगढ़ जिला के बीजेपुर से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लेकर भाजपा और कांग्रेस को मात देने की कोशिश में हैं। पश्चिम ओडिशा में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उनकी यह कोशिश कितनी कामयाब होगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कांग्रेस को झटका लगा है।

loksabha election banner

बीजेपुर क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, जिसपर दो बार जनता दल, दो बार बीजद और एक बार जनता पार्टी सेंध लगा चुकी है। वर्ष 2018 में इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में बीजद ने कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे दिवंगत नेता सुबल साहू की विधवा रीता साहू को प्रत्याशी बनाकर जीता। भाजपा की ओर से अशोक पाणिग्राही को प्रत्याशी बनाया गया था। उनके प्रचार के लिए सात केंद्रीय मंत्रियों ने चुनाव प्रचार किया, लेकिन मतदान से दो दिन पहले हुए हिसा के बाद सारा खेल पलट गया और बीजद की रीता साहू चुनाव जीत गई।

बीजेपुर के जनप्रतिनिधि

1961 मोहन नाग कांग्रेस

1967 मोहन नाग कांग्रेस

1971 त्रिविक्रम मल्लिक कांग्रेस (जे)

1974 गणनाथ प्रधान उत्कल कांग्रेस 1977 नित्यानंद गडतिया जनता पार्टी

1980 राजीवलोचन होता कांग्रेस

1985 निकुंज बिहारी सिंह जनता दल

1990 निकुंजबिहारी सिंह जनता दल

1993 किशोरी मणि सिंह- जनता दल (उपचुनाव )

1995 रिपुनाथ सेठ कांग्रेस

2000 अशोक पाणिग्राही बीजद

2004- सुबल साहू - कांग्रेस

2009- सुबल साहू - कांग्रेस

2014 - सुबल साहू - कांग्रेस

2018 रीता साहू बीजद ( उपचुनाव)

बीजेपुर में मतदाता :

वर्ष 2019 के चुनाव के लिए बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,25,567 मतदाता है .इनमें 1,17, 305 पुरुष और 1,08, 248 महिला के अलावा 14 अन्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.