शिवप्रसाद त्रिपाठी साहित्य अकादमी के सदस्य मनोनित
संवाद सूत्र संबलपुर सूबे के जानेमाने लेखक व वरिष्ठ मीडियाकर्मी सह स्थानीय समलेश्वरी ट्रस्ट बो
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 08:53 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 08:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, संबलपुर : सूबे के जानेमाने लेखक व वरिष्ठ मीडियाकर्मी सह स्थानीय समलेश्वरी ट्रस्ट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद त्रिपाठी को, ओडिशा साहित्य अकादमी के साधारण परिषद का सदस्य मनोनित किया गया है। अकादमी के सदस्य के रूप में वे भुवनेश्वर स्थित उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि का कार्य निर्वाह करेंगे। संबलपुर के बड़ाबाजार निवासी शिवप्रसाद त्रिपाठी द्वारा लिखित और संकलित 25 ओडिया पुस्तकों का अबतक प्रकाशन हो चुका है, जिनमें से संबलपुर में भाषा आंदोलन का इतिहास, मेहेर साहित्य संपद, कालजयी महताब , भाषाप्रेमी श्रीपति मिश्र, संवादपत्र का विकास व पत्रकारिता , मंगलुचरण रत्नावली और रामचंद्र ग्रंथावली शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें