भाकपा जिला परिषद की बैठक
भाकपा झारसुगुड़ा जिला की संप्रसारित बैठक में जिले में विस्थापन समस्या, बंद संयंत्रों को खुलवाने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गयी।
By Edited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 05:27 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 11:01 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : अढ़ापाड़ा स्थित प्रसन्न पंडा निवास पर गुरुवार को भाकपा झारसुगुड़ा जिला की संप्रसारित बैठक जिला महासचिव अनंत चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दल के प्रदेश सचिव आशीष कानूनगो, मजदूर संगठन के नेता अशोक दास, राज्य सचिव मंडली सदस्य खिरोद ¨सहदेव, सह सचिव अश्विनी दास, गजानंद साहू, रमेश त्रिपाठी आदि लोग शामिल थे। इसमें जिले में विस्थापन समस्या, बंद संयंत्रों को खुलवाने समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गयी। अंत में बासुदेव भोई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें